महिला को मारकर पतीले में पका दिया मांस ट्रेन में मिले सूटकेस से खुला राज पति-पत्नी गिरफ्तार
चेन्नई के पास गुडुवांचरी में महिला की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है. आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस से मिले लावारिस सूटकेस में महिला के शव के टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू हुई. पुलिस की छानबीन में पता चला कि हत्यारे पति-पत्नी ने पहले महिला की हत्या की और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए. इसके साथ ही कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों और मैदे के साथ पकाया.