ओडिशा: 92 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 साल की लड़की से की छेड़छाड़ कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक अदालत ने तीन साल पहले नौ वर्षीय एक बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में 92 वर्षीय व्यक्ति को तीन साल कैद की सजा सुनाई है.

ओडिशा: 92 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 साल की लड़की से की छेड़छाड़ कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
केंद्रपाड़ा(ओडिशा): ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक अदालत ने तीन साल पहले नौ वर्षीय एक बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में 92 वर्षीय व्यक्ति को तीन साल कैद की सजा सुनाई है. केंद्रपाड़ा की जिला एवं सत्र अदालत के अतिरिक्त न्यायाधीश त्रिदिक्रम केशरी छिन्हारा ने फैसला मंगलवार को सुनाया. अदालत ने दोषी पर 3,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और राशि का भुगतान करने में विफल रहने पर उसे छह महीने और जेल की सजा काटनी होगी. दोषी ने 26 जनवरी, 2019 को लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, जब वह मार्शघई इलाके के एक गांव में अपने घर में अकेली थी. व्यक्ति ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. हालांकि, लड़की ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी और उसकी मां ने वृद्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. ये भी पढ़ें- दिल्ली: शेल्टर होम से 5 उज्बेक महिलाएं लापता, DCW ने पुलिस अधिकारी को किया तलब विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार साहू ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Child sexual abuse, Molestation, Odisha newsFIRST PUBLISHED : November 02, 2022, 22:11 IST