पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की मौज डीए बढ़कर 38 फीसदी हुआ 1 अक्टूबर से खाते में आएगा ज्यादा पैसा

West Bengal DA Hike News: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दुर्गा पूजा का बड़ा तोहफा दिया है. एक अक्टूबर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है. वित्त विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस फैसले का फायदा लाखों शिक्षकों, पंचायत कर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों को मिलेगा. साथ ही दैनिक वेतन भोगियों की मजदूरी भी बढ़ाई गई है.

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की मौज डीए बढ़कर 38 फीसदी हुआ 1 अक्टूबर से खाते में आएगा ज्यादा पैसा