राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा कल जानें कार्यक्रम और व्यवस्था की पूरी जानकारी

राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से मंगलवार की सुबह 8.20 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से वो सीधे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्थित उलिहातू गांव जाएंगी जहां वो बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी. वहां लगभग आधा घंटा रूकने के बाद वो सीधे रांची एयरपोर्ट जाएंगी और सुबह 10.15 बजे मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा कल जानें कार्यक्रम और व्यवस्था की पूरी जानकारी
शिखा श्रेया रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आ रही हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा होगा. राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से मंगलवार की सुबह 8.20 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से वो सीधे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्थित उलिहातू गांव जाएंगी जहां वो बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी. वहां लगभग आधा घंटा रूकने के बाद वो सीधे रांची एयरपोर्ट जाएंगी और सुबह 10.15 बजे मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी. राष्ट्रपति के आमगन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर में 3,000 पुलिस जवानों को तैनाती की गई है. पुलिस कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. वहां से ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है. आपके शहर से (रांची) झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब रांची खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला चतरा कोडरमा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम पलामू पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सराईकेला-खरसांवा साहेबगंज सिमडेगा हजारीबाग President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा रद्द, बैद्यनाथ मंदिर में ये प्रेसिडेंट कर चुके हैं पूजा-अर्चना Jharkhand Foundation Day: स्थापना दिवस पर रखी जाएगी संस्कृत स्कूल की आधारशिला, मिलेगी 64 स्कूल की सौगात Jharkhand: कोयला खनन के विवाद को लेकर धनबाद में दो युवकों को मारी थी गोलियां सीएम हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों के खिलाफ दिया जांच का आदेश, जानें मामला 3 नाबालिग लड़कियों को अगवा कर ले जा रहा था बेचने, पुलिस ने फेल की मानव तस्कर की योजना छह महीने के बच्चे का सिर से बाहर था दिमाग, एक्टर सोनू सूद ने मदद के लिये बढ़ाये हाथ Hazaribag: आज छठ तालाब घाट पर गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती, बनारस से बुलाए गए हैं आचार्य JSSC Exam 2022 : लैबरोटरी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर से, JSSC ने घोषित की डेट कमलदेव गिरि हत्याकांडः एसआईटी का हुआ गठन, तनाव के चलते CRPF की  तैनाती झारखंड में कल स्थापना दिवस समारोह लेकिन विपक्षी BJP सांसदों, MLA को अब तक न्योता नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का ये है नया टाइम टेबल, खूंटी छोड़ सारे कार्यक्रम रद्द झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब रांची खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला चतरा कोडरमा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम पलामू पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सराईकेला-खरसांवा साहेबगंज सिमडेगा हजारीबाग बता दें कि मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के समारोह में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके तहत छह डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर और 80 दरोगा के अलावा 600 जवानों को तैनात किया गया है. साथ ही बम निरोधक दस्ता व जैप और जगुआर की टीम भी मुस्तैद रहेगी. राष्ट्रपति के झारखंड दौरे का कार्यक्रम – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर की सुबह 8.20 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी – सुबह 8.30 बजे रांची से खूंटी के उलिहातू गांव के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगी – सुबह 8.50 बजे उलिहातू गांव पहुंचेंगी, जहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी – उलिहातु में 30 मिनट बिता कर सुबह 9.40 बजे वहां से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी – सुबह 10.15 बजे रांची एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक में बदलाव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए रांची में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की गई है. इसको लेकर नया रूट चार्ट तैयार किया गया है. राष्ट्रपति का काफिला आने-जाने के दौरान सभी ब्रांच रोड पूरी तरह बंद रहेंगे. निर्धारित मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों की तैनाती की जाएगी. इन रूटों पर रहेगा असर ट्रैफिक पुलिस ने रूटों से संबंधित जानकारी जारी किया है. राष्ट्रपति के आगमन के पहले एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, सैटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक से राजभवन तक तथा प्रस्थान के दौरान राजकीय अतिथि शाला मोड़, सिद्धू कान्हू पार्क मोड़, एसटीआई मोड़, हॉट चिप्स चौक, अरगोड़ा चौक, सैटेलाइट चौक, बिरसा चौक व हिनू चौक से होते हुए एयरपोर्ट तक लगे मुख्य रास्ते पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. राष्ट्रपति का काफिला गुजर जाने के बाद यह रास्ते खोल दिए जाएंगे. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Birsa Munda Jayanti, Jharkhand news, President Draupadi Murmu, Ranchi newsFIRST PUBLISHED : November 14, 2022, 20:16 IST