वंदे मातरम भारत माता की जय और राखी देखें ताशकंद में PM मोदी का भारतीय समुदाय ने कैसे किया स्वागत
वंदे मातरम भारत माता की जय और राखी देखें ताशकंद में PM मोदी का भारतीय समुदाय ने कैसे किया स्वागत
उज्बेकिस्तान के ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. होटल में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान वहां मौजूद लोगों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. इस दौरान एक महिला ने प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर राखी भी बांधी. ताशकंद में भारतीय समुदाय की इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है. भारतीय प्रवासियों का उत्साह और प्रधानमंत्री के प्रति उनका अपनापन इस मुलाकात में साफ नजर आया.