क्या फिर साथ आएंगे अकाली-BJP गठबंधन पर बोलीं हरसिमरत- गुरु साहिब की मेहर हो तो रखेंगे नई नींव

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं. बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने संगरूर में पूर्व अकाली नेता संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में गठबंधन को लेकर बड़ा संकेत दिया. उन्होंने कहा कि अगर गुरु साहिब की मेहरबानी हो और समझौते होते हैं तो पहले की तरह दिल्ली से पंजाब में विकास के कामों की नींव रखी जाएगी. हालांकि उन्होंने गठबंधन की घोषणा करने से इनकार किया और कहा कि यह बताना उनका काम नहीं है, सब कुछ लोगों के सामने आ जाएगा.

क्या फिर साथ आएंगे अकाली-BJP गठबंधन पर बोलीं हरसिमरत- गुरु साहिब की मेहर हो तो रखेंगे नई नींव