चुनाव से पहले मोदी सरकार का डबल गिफ्ट- KV और डीए बढ़ोतरी

बिहार में चुनाव होने वाले हैं और जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार ने बिहार के लोगों के लिए कई सौगातें दी हैं। बुधवार को मोदी सरकार ने देश भर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला किया, जिसमें बिहार को 19 केंद्रीय विद्यालय मिलेंगे। इसके अलावा, मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 3% बढ़ा दिया है,इससे 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी और कर्मचारियों को अक्टूबर में बढ़ी हुई सैलरी के साथ तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

चुनाव से पहले मोदी सरकार का डबल गिफ्ट- KV और डीए बढ़ोतरी