कपूरथला मंदिर के बाहर महिला भिखारी से चप्पलों से मारपीट वीडियो वायरल होते ही FIR आरोपी की तलाश
कपूरथला मंदिर के बाहर महिला भिखारी से चप्पलों से मारपीट वीडियो वायरल होते ही FIR आरोपी की तलाश
पंजाब के कपूरथला शहर से मानवता को शर्मशार करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर का है. जहां एक शख्स अपनी चप्पलों से एक महिला भिखारी को पीटता नजर आ रहा है. आसपास मौजूद लोग जब उसे रोकने की कोशिश करते हैं, तो आरोपी महिला को लात मारना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद कपूरथला पुलिस एक्शन में आई है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सूमोटो नोटिस लेते हुए थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में महिला आयोग और ह्यूमन राइट्स कोर कमेटी ने भी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने कहा है कि प्राथमिक जांच में वीडियो में महिला के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान शेखपुर निवासी विकास शर्मा के तौर पर की गई है. आरोपी की मंदिर के सामने दुकान है.