टूटा पहाड़ और उखड़े पेड़ नेशनल हाईवे पर टूटा ऐसा कहर थम गया जम्मू-श्रीनगर का सफर
टूटा पहाड़ और उखड़े पेड़ नेशनल हाईवे पर टूटा ऐसा कहर थम गया जम्मू-श्रीनगर का सफर
रामबन के पास कुदतर ने ऐसा कहर बरपाया कि ऊंचे पहाड़ रेत की तरह ठहने लग गए. इन पहाड़ों के साथ आए बड़े-बड़े पत्थरों और चिनार के पेड़ों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे के कई हिस्सों को मलवे में तब्दील कर दिया है. जी हां, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर बारिश ने भारी तबाही मचाई है. रामबन के गंगरू-रामसू इलाके में हुई लैंडस्लाइड के बाद हाईवे की दोनों टनलें मलबे से बंद हो गई हैं. जिसकी वजह से श्रीनगर से रोड़ कनेक्टिविटी फिलहाल ठप हो गई है. इसके अलावा, लगातार बारिश के कारण मुगल रोड पर पीर की गली और पोशाना के बीच भी कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है. बीआरओ की की टीमें सड़क से मलवे को हटाने के काम में जुट गई हैं. देखिए ग्राउंड से आए लैंडस्लाइड के कुछ डरावने वीडियो.