रामबन में जमीन धंसी घरों में आईं दरारें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा रहे परिवार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के कुलथी चक्का कुंडी गांव में लगातार बारिश के बीच जमीन धंसने और घरों में दरारें आने से दहशत फैल गई. चिनाब नदी के किनारे हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने तीन परिवारों के 10 सदस्यों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. प्रभावित परिवारों को अस्थायी तौर पर रहने के लिए टेंट उपलब्ध कराए गए हैं. स्थानीय लोगों ने कई अन्य घरों में भी नुकसान की जानकारी दी है. ग्रामीणों ने बगलिहार जलविद्युत परियोजना से पानी छोड़े जाने की आशंका जताई है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि जमीन धंसने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

रामबन में जमीन धंसी घरों में आईं दरारें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा रहे परिवार