20 की गिनती भी नहीं हुई पूरी रेत की ढहा मकान देखें जम्मू-कश्मीर में कैसे कहर बनी बारिश | VIDEO

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश और तेजी से बढ़ता नदियों का जलस्तर स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबस बनता जा रहा है. मूसलाधार बारिश और उफनती नदियों का सबसे बड़ा संकट उन लोगों पर है, जिनका घर नदियों के किनारे है. रियासी जिले के सरल इलाके में उफनती अंस नदी की चपेट में आकर एक मकान चंद सेकेंड में पानी के भीतर समा गया. इस इलाके में संकट अभी यहीं पर नहीं थमा है, तीन मकान अभी भी कटाव की जद में बने हुए हैं. दूसरी ओर अखनूर में भी भारी बारिश के चलते चिनाब नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी के पास न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है. देखें जम्मू और कश्मीर में बाढ़ के क्या हैं असल हालात.

20 की गिनती भी नहीं हुई पूरी रेत की ढहा मकान देखें जम्मू-कश्मीर में कैसे कहर बनी बारिश | VIDEO