समंदर में डूबने ही वाले थे 6 लोग तभी फिर देवदूत बनकर आए कोस्ट गार्ड! देखें कैसे किया रेस्क्यू

Indian Coast Guard: अरब सागर में मौत से जंग लड़ रहे छह मछुआरों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने समय रहते बचाकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया. यह घटना बेंगलुरु तट के पास समुद्री क्षेत्र में हुई, जहां खराब मौसम और ऊंची लहरों के बीच एक मछली पकड़ने वाली नाव हादसे का शिकार हो गई.जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को कोस्ट गार्ड को मदद के लिए इमरजेंसी कॉल मिली. बताया गया कि नाव में लगातार पानी भर रहा था और वह समुद्र में डूबने लगी थी. नाव पर सवार छह मछुआरे खतरनाक लहरों के बीच फंस गए और उनकी जान पर बन आई. सूचना मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम तुरंत एक्शन मोड में आ गई. रेस्क्यू जहाज को मौके पर भेजा गया, जहां तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बावजूद बचाव अभियान शुरू किया गया. ऑपरेशन के दौरान एक विशेष रेस्क्यू बॉय (फ्लोटिंग डिवाइस) समुद्र में फेंका गया, जिसे मछुआरों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से कोस्ट गार्ड के जहाज तक पहुंचाया गया। वीडियो में समुद्र की भयावह लहरें और कोस्ट गार्ड की बहादुरी साफ दिखाई देती है.

समंदर में डूबने ही वाले थे 6 लोग तभी फिर देवदूत बनकर आए कोस्ट गार्ड! देखें कैसे किया रेस्क्यू