मदर ऑफ ऑल डील के बाद अब फादर ऑफ ऑल डील! क्या मोदी की ट्रेड डील ने बदल दी भारत की तकदीर

India-US Trade Deal:भारत और अमेरिका के बीच हुई नई व्यापार डील को भारत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस डील पर चर्चा करते हुए अनुज गुप्ता, शरद कोहली, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और अनिल राय ने इसे ऐतिहासिक और देश के लिए फायदेमंद बताया. उनका कहना है कि इस समझौते से भारतीय उद्यमियों, निर्यातकों और खासतौर पर एमएसएमई सेक्टर को सीधा लाभ मिलेगा. इस डील से भारतीय निर्यात को रफ्तार मिलेगी और आने वाले समय में लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. शेयर बाजार ने भी इस समझौते का स्वागत किया है और इसका असर बाजार में तेजी के रूप में देखने को मिला. नई व्यापार डील का सबसे ज्यादा फायदा जेम्स एंड ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, केमिकल्स और फार्मास्यूटिकल्स जैसे सेक्टरों को मिलने की संभावना है. इसके साथ ही भारत को अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी. कुल मिलाकर यह डील भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी.

मदर ऑफ ऑल डील के बाद अब फादर ऑफ ऑल डील! क्या मोदी की ट्रेड डील ने बदल दी भारत की तकदीर