VIDEO: गुजरात के अंबाजी मार्केट में अचानक आया सैलाब बहती बाइकों को बचाने के लिए पानी में कूद गए लोग

बनासकांठा के अंबाजी में भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं. बाजारों में नदी की तरह तेज पानी बह रहा है. सैलाब का बहाव इतना ज्यादा था कि दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें तिनके की तरह बहने लगीं. दुकानदार अपने वाहनों को बचाने के लिए तेज धारा में दौड़ पड़े. लोग जान जोखिम में डालकर बाइकों को पकड़ते नजर आए. भारी जलभराव के बीच बहती गाड़ियों के डराने वाले वीडियो सामने आए हैं. इस खौफनाक मंजर ने सबको पूरी तरह हैरान कर दिया है.

VIDEO: गुजरात के अंबाजी मार्केट में अचानक आया सैलाब बहती बाइकों को बचाने के लिए पानी में कूद गए लोग