स्कूल जा रहा था 7 साल का मासूम गाय ने सींगों से कर दिया जानलेवा हमला CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोनी बाजार में स्कूल जा रहे 7 साल के एक मासूम पर अचानक एक गाय ने हमला कर दिया. सीसीटीवी में कैद इस घटना में गाय बच्चे को अपने सींगों पर उठाकर पटकती हुई दिखाई दे रही है. घटना में बच्चे को गंभीर चोटें आईं हैं. बच्चे की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए गाय को भगाकर बच्चे की जान बचाई. देखें सीसीटीवी में कैद पूरी घटना.