यूसीसी पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को नकवी ने किया बेनकाब कहा- जब मौका मिला तब क्यों सोती रही पार्टी
मुख्तार अब्बास नकवी ने साफ किया कि यूसीसी केवल विभिन्न राज्यों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उचित समय आने पर मोदी सरकार अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए इसे पूरे देश में केंद्रीय स्तर पर लागू करेगी. नकवी ने तंज कसा कि जो कांग्रेस दशकों तक यूसीसी का राग अलापती रही, सत्ता मिलने पर उसने एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया.