भारत में ध्रुवीकरण की राजनीति करने वालों को मोहन भागवत का बड़ा मैसेज न्यूयॉर्क में क्या बोले संघ प्रमुख

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू-मुस्लिम संबंधों, विविधता और इंसानी गरिमा पर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई हिंदू यह मानता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता. भागवत ने कहा कि भारत की पहचान एकता में विविधता की है और इसे भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार से दुनिया के सामने रखना होगा. उन्होंने राजनीति को स्वार्थ का खेल बताते हुए सामाजिक स्तर पर संवाद और सेवा से बदलाव शुरू करने की बात कही. उनका यह मैसेज दरअसल भारत ध्रुवीकरण की राजनीति करने वालों के लिए साफ था.

भारत में ध्रुवीकरण की राजनीति करने वालों को मोहन भागवत का बड़ा मैसेज न्यूयॉर्क में क्या बोले संघ प्रमुख