कौन हैं गुलाम अहमद मीर और प्रकाश जोशी जिन्हें खड़गे ने सौंपी बंगाल और तमिलनाडु कांग्रेस की कमान
कौन हैं गुलाम अहमद मीर और प्रकाश जोशी जिन्हें खड़गे ने सौंपी बंगाल और तमिलनाडु कांग्रेस की कमान
Congress News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन में बड़े फेरबदल करते हुए गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का AICC प्रभारी तथा प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का नया प्रभारी नियुक्त किया है. गुलाम अहमद मीर जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वर्तमान विधायक हैं, जबकि प्रकाश जोशी उत्तराखंड से आने वाले युवा नेता हैं, जिन्होंने NSUI, यूथ कांग्रेस और AICC में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. कांग्रेस का मानना है कि इन दोनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव से राज्यों में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी. यह फैसला कांग्रेस के बड़े स्तर संगठनात्मक पुनर्गठन अभियान का हिस्सा माना जा रहा है.