Business Idea: एक कमरे से शुरू करें यह शानदार बिजनेस! घर बैठे हर महीने होगी 40 हजार कमाई जानें पूरा प्लान
Slipper Manufacturing Tips: कम निवेश में आप भी ज्यादा मुनाफा देने वाला कारोबार शुरू करना चाहते हैं? तो आज आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बतला रहे हैं. इसमें घर बैठे आसानी से हजारों रुपये की कमाई होगी. साथ ही इसको लगाने में काफी कम खर्च आएगा. यह एक कमरे से शुरू हो जाएगा. जहानाबाद के देवकांत पांडे चप्पल बनाने का उद्योग कम निवेश में शुरू कर हर महीने 40000 रुपये तक कमाया रहे हैं.