दवा नहीं आपकी ये आदतें रोक रही हैं इलाज का असर होम्योपैथी विशेषज्ञ ने खोला राज
कई लोग महीनों तक होम्योपैथिक दवा लेने के बाद भी राहत न मिलने की शिकायत करते हैं. अंबाला की होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. रजिता के अनुसार, इसकी वजह कई बार दवा नहीं बल्कि मरीजों की लापरवाही होती है. दवा लेने का सही तरीका, खान-पान, परहेज, जीवनशैली और डॉक्टर की सलाह का पालन करना उपचार के बेहतर परिणाम के लिए बेहद जरूरी है.