लश्कर का नया प्लान: सुबह मार्शल आर्ट दोपहर स्विमिंग और शाम को AI… भारत के खिलाफ हाई-टेक जिहाद का पूरा सिलेबस
लश्कर का नया प्लान: सुबह मार्शल आर्ट दोपहर स्विमिंग और शाम को AI… भारत के खिलाफ हाई-टेक जिहाद का पूरा सिलेबस
पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारत के खिलाफ अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. वह अब केवल हथियारों तक सीमित नहीं है बल्कि पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के जरिए युवाओं को मार्शल आर्ट और एडवांस स्विमिंग की ट्रेनिंग दे रहा है. सबसे खतरनाक बात यह है कि युवाओं और महिलाओं को अब AI, डिजिटल टूल्स और साइबर तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है.