सीमा विवाद: कर्नाटक के CM बोम्मई 29 को आएंगे दिल्ली 3 दिसंबर को बेलगावी जाएंगे महाराष्ट्र के 2 मंत्री

एकनाथ शिंदे सरकार ने अपने दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के लिए नियुक्त किया है. दोनों मंत्री 03 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे. वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने नई दिल्ली जाएंगे.

सीमा विवाद: कर्नाटक के CM बोम्मई 29 को आएंगे दिल्ली 3 दिसंबर को बेलगावी जाएंगे महाराष्ट्र के 2 मंत्री
मुंबई: एकनाथ शिंदे सरकार ने अपने दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के लिए नियुक्त किया है. दोनों मंत्री 03 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे. वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने नई दिल्ली जाएंगे; उन्होंने सीमा विवाद के मामले में महाराष्ट्र के साथ कानूनी लड़ाई को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भी चर्चा की. बोम्मई ने कहा है कि वह वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के साथ बैठक करने के लिए 29 नवंबर को दिल्ली जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट 30 नवंबर को दोनों राज्यों के बीच चल रहे सीमा विवाद मामले की सुनवाई करने वाला है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Border Dispute, Karnataka, MaharashtraFIRST PUBLISHED : November 28, 2022, 12:30 IST