कल का मौसम 11 जुलाई: आपके शहर में बारिश होगी या खिलेगी धूप IMD का उत्‍तराखंड-हिमाचल समेत 14 राज्‍यों में अलर्ट

Kal Ka Mausam 11 July 2026: मौसम विभाग के अनुसार मध्य उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते कल यानी 11 जुलाई को उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में मानसून आक्रामक रहेगा. उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और असम में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली, लखनऊ, पटना, देहरादून और गुवाहाटी समेत कई शहरों में मूसलाधार बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. इसके उलट मध्य और दक्षिण भारत के शहरों में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ेंगी और बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी.

कल का मौसम 11 जुलाई: आपके शहर में बारिश होगी या खिलेगी धूप IMD का उत्‍तराखंड-हिमाचल समेत 14 राज्‍यों में अलर्ट