पहले 20000 मांगे फिर 10000 पर हुआ सौदा CBI ने रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा

Jammu Kashmir Police: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सीबीआई ने जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिसकर्मी ने वैवाहिक विवाद के एक मामले में एफआईआर न दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस की मांग की थी. सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया.

पहले 20000 मांगे फिर 10000 पर हुआ सौदा CBI ने रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा