अदीना मस्जिद पहले आदिनाथ मंदिर थी 700 साल पुरानी इमारत पर फिर गरमाई बंगाल की सियासत जानिये पूरा विवाद

पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित 14वीं सदी की अदीना मस्जिद एक बार फिर मंदिर-मस्जिद विवाद के केंद्र में है. एक हिंदू संगठन ने सावन में विशाल शिवलिंग स्थापित करने की घोषणा करते हुए दावा किया है कि मस्जिद का निर्माण प्राचीन आदिनाथ मंदिर को तोड़कर किया गया था. बीजेपी नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया है, जबकि एएसआई इस स्मारक को 1373 में बनी अदीना मस्जिद ही मानता है. मामला कलकत्ता हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है. वहीं, मालदा पुलिस ने चेतावनी दी है कि संरक्षित स्मारक में बिना अनुमति किसी भी धार्मिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अदीना मस्जिद पहले आदिनाथ मंदिर थी 700 साल पुरानी इमारत पर फिर गरमाई बंगाल की सियासत जानिये पूरा विवाद