रूस अमेरिका और मोरक्को से आ रही खाद की बड़ी खेप 15 जहाज के लिए भारत ने होर्मूज के चक्रव्यूह को कैसे तोड़ा
रूस अमेरिका और मोरक्को से आ रही खाद की बड़ी खेप 15 जहाज के लिए भारत ने होर्मूज के चक्रव्यूह को कैसे तोड़ा
Hormuz Strait News: होर्मूज सट्रेट में बरकरार तनाव और जहाजों के लौटने की घटनाओं के बीच भारत ने उर्वरकों की आपूर्ति को सुरक्षित रखने में बड़ी सफलता हासिल की है. सरकार के अनुसार रूस, अमेरिका, मोरक्को, ओमान, जॉर्डन और अन्य देशों से खाद लेकर आने वाले 15 जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इनमें यूरिया, डीएपी, सल्फर और अमोनिया की बड़ी खेप शामिल है. साथ ही घरेलू उत्पादन भी लक्ष्य से अधिक रहा है और देश में 163.35 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडार मौजूद है. सरकार का कहना है कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और राज्यों को मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे.