Hyderabad Hawa Mahal Set: बिना जयपुर गए लें हवा महल का मजा हैदराबाद फिल्म सिटी में बना शानदार सेट
Hyderabad Hawa Mahal Set: हैदराबाद की फिल्म सिटी में राजस्थानी शैली में बना भव्य हवा महल सेट पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है. बिना राजस्थान जाए पर्यटक यहाँ राजसी ठाट-बाट, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा, घूमर नृत्य और शानदार नक्काशी का आनंद ले सकते हैं. यह शानदार सेट परिवार के साथ घूमने और पिकनिक मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है.