उद्धव ठाकरे की शिवसेना में लगी आग मगर शरद पवार की बढ़ गई धड़कनें NCP-SP के सांसदों की बुला ली मीटिंग
Sharad Pawar Calls Key Meeting Of MPs: शिवसेना यूबीटी के घर में आग लगी है. कई सांसद बगावत पर उतारू हैं. उद्धव ठाकरे के नौ में से छह सांसद एकनाथ शिंदे खेमे में जा सकते है. इस बीच इस बगावत की तपिश शरद पवार तक पहुंचने लगी है. इस संकट के बीच उन्होंने अपने एनसीपी सांसदों की अहम बैठक बुलाई है.