फ्रांसीसी नौसेना का वारशिप सद्भावना यात्रा पर मुंबई आया भारतीय युद्धपोत के साथ किया सैन्‍य अभ्यास

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि फ्रांसीसी नौसेना (French Navy) का ला फेयेट फ्रिगेट श्रेणी का पोत एकोनिट 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक मुंबई (Mumbai) की सद्भावना यात्रा पर रहा और इसने एक भारतीय युद्धपोत (Indian warship) के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लिया.

फ्रांसीसी नौसेना का वारशिप सद्भावना यात्रा पर मुंबई आया भारतीय युद्धपोत के साथ किया सैन्‍य अभ्यास
हाइलाइट्समुंबई पहुंचा फ्रांसीसी नौसेना का वारशिप एकोनिट 28 अक्‍टूबर से 2 नवंबर तक सद्भावना यात्रा पर रहा भारतीय वारशिप के साथ मिलकर किया सैन्‍यअभ्‍यास मुंबई . रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि फ्रांसीसी नौसेना (French Navy) का ला फेयेट फ्रिगेट श्रेणी का पोत एकोनिट 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक मुंबई (Mumbai) की सद्भावना यात्रा पर रहा और इसने एक भारतीय युद्धपोत (Indian warship) के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लिया. यह पोत कमांडर ज्यां-बर्ट्रेंड गयोन की कमान में है और फ्रांसीसी नौसेना के ला फेयेट श्रेणी के पांच फ्रिगेट्स में से एक है. जहाज ने इससे पहले 2015 में विशाखापत्तनम का दौरा किया था. फ्रांसीसी युद्धपोत शेवेलियर पॉल भी पिछले साल नवंबर में मुंबई में था. मंत्रालय ने कहा, ‘मुंबई में प्रवास के दौरान, जहाज के चालक दल ने भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ पेशेवर और सामाजिक बातचीत की. यात्रा का समापन भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े के युद्धपोत के साथ समुद्र में अभ्यास के साथ हुआ.’ दशकों से, भारत और फ्रांस के बीच रक्षा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है. मंत्रालय ने कहा, “एफएनएस एकोनिट की मुंबई की वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी बढ़ी हुई अंतर-क्षमता का प्रतिबिंब है. इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा हित के साथ, दोनों नौसेनाएं उस लक्ष्य की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Mumbai, WarshipFIRST PUBLISHED : November 02, 2022, 22:12 IST