हैदराबाद के पॉश इलाके में सड़क पार करता दिखा एक विशालकाय सांप देखें हैरान करने वाला वीडियो!
हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित केबीआर नेशनल पार्क में शनिवार सुबह एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के होश तब उड़ गए, जब उनके सामने करीब 20 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर धीरे-धीरे वाकिंग ट्रैक को पार करने लगा. ऐसा लग रहा था मानो उस सांप ने किसी को निगल रखा हो, जिससे उसको चलने में कठिनाई हो रही थी.