क्या होता है शर्ट और बुशर्ट में अंतर शर्तिया 99 फीसदी लोग नहीं जानते होंगे
शर्ट और बुशर्ट - आप यकीनन इन्हें जरूर पहनते होंगे. आपका दर्जी जरूर जानता है कि शर्ट और बुशर्ट एक जैसी लगने के बाद भी अलग कैसे है. हालांकि एक को अनुशासन से जोड़ते हैं तो दूसरे को मौजमस्ती और आराम से. ये दोनों पहनने वाली पोशाक अंग्रेज ही भारत में लेकर आए. इसके बाद ये तेजी से यहां लोकप्रिय हुई. और बुशर्ट का आविष्कार तो काफी हद तक भारत की स्थितियों के कारण ही हुआ.