बांध और बैराज में क्या होता है अंतर नदियों की सेहत के लिए कौन बेहतर भारत में क्या ज्यादा
क्या आपको मालूम है कि बांध और बैराज में क्या अंतर होता है. हालांकि दोनों ही नदियों पर ही बनाए जाते हैं. लेकिन दोनों के ही काम में बड़ा अंतर होता है. मुख्यतौर पर अंग्रेजों ने भारत में सिंचाई के मकसद से बैराज को बनाना शुरू किया. आजादी के बाद बांधों को बनाने का दौर आया. हालांकि यूरोप और अमेरिका में बड़े बांधों को तोड़ा जा रहा है.