तिरुपति शिरडी और सोमनाथ में कैसे होती है चढ़ावे की गिनती कहां सिस्टम सबसे बेहतर
भारत में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां सालभर में करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं. इन सभी में बड़े पैमाने पर चढ़ावा आता है. इसके बाद कैसे इनकी गिनती होती है और कैसे इनका प्रबंधन. तिरुपति के मंदिर में तो दान की राशि रोज ही गिनी जाती है और इसके लिए एक खास सेवा बना दी गई है. हालांकि भारत के तकरीबन सभी मंदिरों में चढ़ावे में गड़बड़ियों को लेकर विवाद भी हुए हैं.