अंडा वेज या नॉन-वेज हर अंडे से चूजा नहीं निकलता तब भी यह नॉन-वेज क्यों मिड डे मील विवाद से समझिए एग साइंस

Egg Veg or Non Veg: पश्चिम बंगाल के मिड-डे मील में अंडे की जगह शाकाहारी भोजन दिए जाने को लेकर बहस छिड़ी है. इस बीच यह सवाल फिर चर्चा में है कि अंडा वास्तव में वेज है या नॉन-वेज. वैज्ञानिक दृष्टि से कमर्शियल पोल्ट्री फार्मों के अधिकांश अंडे निषेचित (Fertilized) नहीं होते, इसलिए उनसे चूजा नहीं निकल सकता. वहीं देसी या फ्री-रेंज अंडों में निषेचन की संभावना रहती है. इसके बावजूद भारत में परंपरागत, धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण सभी तरह के अंडों को आमतौर पर नॉन-वेज माना जाता है. ऐसे में अंडे को वेज या नॉन-वेज मानना केवल विज्ञान का नहीं, बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत आस्था का भी विषय है.

अंडा वेज या नॉन-वेज हर अंडे से चूजा नहीं निकलता तब भी यह नॉन-वेज क्यों मिड डे मील विवाद से समझिए एग साइंस