अमेरिका जा रहे भारतीय छात्र को एम्स्टर्डम से लौटाया F-1 वीजा एक साल पहले ही हो चुका था रद्द
Indian Student Returned from amsterdam airport: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले हैदराबाद के एक छात्र के साथ अजीबोगरीब घटना घटी है. भारत में छुट्टियां बिताने के बाद वह अमेरिका लौटने के लिए विमान में सवार हो चुका था. फिर जब वह एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पहुंचा तो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि उसका वीजा कैंसिल कर दिया गया और वह यहीं से भारत लौट जाए.