छुट्टियों में की मजदूरी फिर भी नहीं छोड़ी पढ़ाईकिसान के बेटे ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना
छुट्टियों में की मजदूरी फिर भी नहीं छोड़ी पढ़ाईकिसान के बेटे ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना
Success Story: राजस्थान के थुंबली गांव के गरीब किसान परिवार से आने वाले लाखाराम ने कठिन संघर्ष के बावजूद NEET-UG 2026 में 586 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 15283 प्राप्त की है. नौ भाई-बहनों वाले परिवार में आर्थिक तंगी के कारण वे छुट्टियों में मजदूरी करते रहे, जबकि बचपन में 14 किलोमीटर पैदल स्कूल भी जाते थे. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और दूसरे प्रयास में डॉक्टर बनने का सपना साकार किया. उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और फिफ्टी विलेजर्स सेवा संस्थान को जाता है. उनकी कहानी हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.