केंद्र के दो मंत्रियों में आरक्षण को लेकर महाभारत शुरू चिराग ने मांगा इस्तीफा तो मांझी ने किया पलटवार!
दलित आरक्षण में क्रीमी लेयर और वर्गीकरण के मुद्दे पर एनडीए के दो दिग्गज नेता आमने-सामने आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने ही कैबिनेट सहयोगी जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन से इस्तीफा मांग लिया है, जिसके जवाब में मांझी ने भी तीखा हमला बोला है. इस राजनीतिक घमासान ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है.