दूनागिरी अग्रेह संशोधक नौसेना को मिला नई ताकत पीएम मोदी ने एक साथ शामिल कराया तीन देसी युद्धपोत
दूनागिरी अग्रेह संशोधक नौसेना को मिला नई ताकत पीएम मोदी ने एक साथ शामिल कराया तीन देसी युद्धपोत
Indian Navy New Warship: भारतीय नौसेना को आज बड़ी ताकत मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना के बेड़े में शामिल कराया. ब्रह्मोस मिसाइल से लैस स्टेल्थ फ्रिगेट दूनागिरी, दुश्मन की पनडुब्बियों का शिकार करने वाला अग्रेह और समुद्री सर्वेक्षण के लिए तैयार संशोधक भारतीय नौसेना की मारक क्षमता और समुद्री सुरक्षा को नई ऊंचाई देंगे. यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है.