देवघर के ज्योतिषाचार्य से समझें सावन 2026 का महत्व आयुष्मान योग से होगी शुरुआत रक्षाबंधन पर समापन
देवघर के ज्योतिषाचार्य से समझें सावन 2026 का महत्व आयुष्मान योग से होगी शुरुआत रक्षाबंधन पर समापन
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार वर्ष 2026 का सावन माह 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा. इस बार सावन कई शुभ संयोगों के कारण विशेष माना जा रहा है. पूरे महीने में चार सावन सोमवार पड़ेंगे, जो भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. 17 अगस्त को नागपंचमी और सोमवार का दुर्लभ संयोग बनेगा. वहीं प्रदोष व्रत भी सोमवार को पड़ रहा है. सावन की शुरुआत आयुष्मान योग में होने से इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और बढ़ गया है.