SUV की 3 टीमें और सैकड़ों सवाल आखिर कौन हैं वो चेहरे जिनपर खामोश हो जाते हैं रिशु श्री टेंडर घोटाले में हर जवाब खड़े कर रहे कई नए सवाल
Rishu Shri tender scam SVU interrogation: टेंडर घोटाले का जाल कितना बड़ा है? कौन हैं वो चेहरे जिनके नाम आते ही आरोपी रिशु श्री की जुबान बंद हो जाती है? SVU की मैराथन पूछताछ में अब जांच की दिशा बड़े अफसरों और कथित सिंडिकेट की ओर मुड़ती दिखाई दे रही है. बता दें कि टेंडर घोटाले के कथित किंगपिन रिशु श्री से स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने करीब 15 घंटे तक लंबी पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान रिशु श्री ज्यादातर समय चुप रहे और कई अहम सवालों पर लगातार बचते नजर आए. सवाल यह है कि आखिर किसे बचाने की कोशिश हो रही है और आने वाले तीन दिनों में कौन-सा बड़ा खुलासा हो सकता है?