असम में आसमान से आफत जमीन पर जलप्रलय! 100 की मौत 49000 ने रिलीफ कैम्प में ली शरण
Assam Flood News: असम में कुदरत का कहर जारी है, जहां भीषण बाढ़ से दो और लोगों की मौत के साथ इस साल जान गंवाने वालों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है. गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग में डूबने से हुई इन मौतों के बीच राज्य के सात जिलों में करीब 1.37 लाख लोग अब भी जलप्रलय से जूझ रहे हैं.