अंडमान सामूहिक दुष्कर्म मामला: आरोपी निलंबित श्रम आयुक्त आरएल ऋषि गिरफ्तार जानें

अंडमान निकोबार के निलंबित श्रम आयुक्त आरएल ऋषि को 21 वर्षीय एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार ऋषि को दोपहर करीब एक बजे चेन्नई से एक उड़ान से यहां पहुंचने के बाद अंडमान निकोबार पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

अंडमान सामूहिक दुष्कर्म मामला: आरोपी निलंबित श्रम आयुक्त आरएल ऋषि गिरफ्तार जानें
पोर्ट ब्लेयर: अंडमान निकोबार के निलंबित श्रम आयुक्त आर. एल. ऋषि को 21 वर्षीय एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार ऋषि को दोपहर करीब एक बजे चेन्नई से एक उड़ान से यहां पहुंचने के बाद अंडमान निकोबार पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें अंडमान निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण और पोर्ट ब्लेयर का कारोबारी संदीप सिंह उर्फ रिंकू शामिल हैं. महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके गृह सचिव के घर बुलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. एसआईटी नारायण से तीन बार पूछताछ कर चुकी है. ये भी पढ़ें- शिंदे गुट के विधायक ने की राज्यपाल को हटाने की मांग, कहा- मराठी व्यक्ति को बनाया जाए गवर्नर अंडमान निकोबार पुलिस ने दो नवंबर को सिंह और ऋषि के बारे में जानकारी देने पर एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Andaman and Nicobar, Gangrape, Port BlairFIRST PUBLISHED : November 21, 2022, 18:17 IST