Hyderabad News : आखिर कहां से आता है इस कुंड में पानी यागंती के पथरीले इलाके में छिपा एक अनोखा रहस्य

Hyderabad Mysterious Pond : यागंती उमा महेश्वर मंदिर के पास पार्वती देवी कोनेरू नामक प्राचीन जलकुंड चर्चा में है. यह कुंड पत्थरों के बीच सिर्फ दो फीट गहरा है, फिर भी सालभर पानी से भरा रहता है. जानकार जमीर हसन बताते हैं कि विज्ञान के नजरिए से देखें तो यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक बेहतरीन भूगर्भीय संरचना का परिणाम है. यागंती का पूरा क्षेत्र एरामला पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो चूना पत्थर और बलुआ पत्थर से बनी हैं. इन पहाड़ियों के भीतर प्राकृतिक रूप से पानी जमा हो जाता है, जो सालभर महीन जलधाराओं के रूप में रिसकर नीचे बने कुंडों में आता रहता है.

Hyderabad News : आखिर कहां से आता है इस कुंड में पानी यागंती के पथरीले इलाके में छिपा एक अनोखा रहस्य