सांप्रदायिक दंगे और टारगेट किलिंग का खतरनाक एजेंडा अल-हिंद ISIS मॉड्यूल पर NIA का करारा प्रहार
भारत की सरजमीं पर खूंखार आतंकी संगठन ISIS का एक नया सूबा स्थापित करने और सांप्रदायिक दंगों की आग में बेंगलुरु को झुलसाने का नापाक ख्वाब देखने वाले पहले गुनहगार का अंत आखिरकार जेल की काल कोठरी में हो गया है. बेंगलुरु के बेहद चर्चित अल-हिंद ISIS आतंकी साजिश मामले में NIA की विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को देशद्रोह और आतंक के जुर्म में 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.