राजस्थान पुलिस का वांटेड दिल्ली पुलिस ने दबोचा कौन है 20 हजार का इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 हजार के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया. वह मंजीत महाल गैंग का सदस्य है और उस पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. सूर्या राजस्थान पुलिस का इनामी बदमाश है.