उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी धूमधाम से निकली चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले महादेव
सावन के दूसरे सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी भव्य और भक्तिमय वातावरण में निकली. भगवान महाकाल चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में चांदी की पालकी पर विराजमान होकर प्रजा का हाल जानने निकले, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.