सिंधु के बाद एक और मार रावी की बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान सरकार ने तेज किया उझ प्रोजेक्ट का काम
सिंधु के बाद एक और मार रावी की बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान सरकार ने तेज किया उझ प्रोजेक्ट का काम
Indus Water Treaty News: सिंधु जल संधि पर सख्त रुख के बाद अब भारत सरकार ने रावी नदी के पानी के अधिकतम उपयोग की दिशा में भी बड़ा कदम बढ़ा दिया है. जम्मू-कश्मीर की लंबे समय से अटकी उझ (Ujh) परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. सरकार का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से रावी नदी के भारत के हिस्से का अधिक पानी देश के भीतर सिंचाई, पेयजल और बिजली उत्पादन में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जो पहले पाकिस्तान चला जाया करता था.