कल का मौसम 18 जून: आसमान से बरस रही आग से तपा उत्तर भारत कहां तक पहुंचा मानसून जानें अपने शहर का IMD अपडेट
कल का मौसम 18 जून: आसमान से बरस रही आग से तपा उत्तर भारत कहां तक पहुंचा मानसून जानें अपने शहर का IMD अपडेट
Aaj Kam Mausam 18 June: देशभर में मौसम के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले एक हफ्ते तक धूल भरी आंधी और थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और मानसून के लिए अभी इंतजार करना होगा. इसके विपरीत दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है जिससे केरल, असम, मेघालय और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तेज धूप और भीषण लू की चपेट में रहेंगे, जहां राजस्थान में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की आशंका है.