Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में मानसून दिखाएगा तेवर मुंबई-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश मौसम पर IMD अपडेट

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून अब रौद्र रूप दिखाने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 जुलाई के लिए 13 राज्यों में भारी बारिश, 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज आंधी, वज्रपात और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और मुंबई समेत कई इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. गुजरात और मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है. लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है. इस खबर में पढ़िए पूरे देश के मौसम का हाल.

Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में मानसून दिखाएगा तेवर मुंबई-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश मौसम पर IMD अपडेट