Aaj Ka Mausam: दिल्ली एमपी और राजस्थान में बदलेगी मौसम की चाल 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाएं IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली एमपी और राजस्थान में बदलेगी मौसम की चाल 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाएं IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: 16 अगस्त को देश के कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. IMD ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी है. पूर्वोत्तर भारत में 21 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है. दक्षिण भारत में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देने की सलाह है.